अंडा : विनायकपुर निवासी पूर्व जनपद सदस्य ने की आत्महत्या

अंडा।। थाना अंडा क्षेत्र के अंतर्गत 3 कि.मी. के दूरी पर ग्राम विनायकपुर निवासी पूर्व जनपद सदस्य कांग्रेस के वरिष्ठ कार्यकर्ता दिनेश्वर चन्द्रकार पिता ईश्वरी चंद्राकर उम्र 55 वर्ष के गत रात्रि को अपने ही घर में रस्सी के सहारे से फासीं लगाकर आत्महत्या कर लिया।

21 मार्च के सुबह जब उसके बेटे ने रूम अंदर जाकर देखा तो रस्सी के सहारे फासीं लगा लिये थे। उसके परिजन ने अंडा थाना में आकर सुचना दिया। थाना प्रभारी श्रध्दा पाठक के मार्गदर्शन से एएसआई दिनेश वर्मा ने घटनास्थल में जाकर शव का बरामद पंचनामा करके दुर्ग मरच्युरी भेजा गया पोस्टमार्टम करके शव को उसके परिजन को सौंप दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक के आत्महत्या का कारण अभी अज्ञात हैं। आगे अंडा पुलिस जांच में जुटी हुई हैं।