अण्डा पुलिस की बड़ी कार्रवाई,
मादक पदार्थ गांजा रखकर परिवहन करने वाले दो आरोपी सहित गांजा बिक्री मे शामिल महिला गिरफ़तार


अंडा । दुर्ग के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर थाना अंडा क्षेत्र मे अवैध मादक पदार्थ एवं नशा नियंत्रण पर त्वरित कार्यवाही की जा रही है, जिसके तहत दिनांक घटना 17.07.2025 को मुखबिर से सुचना मिला की दो लडके अपने मोटर सायकल मे अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा ला रहे है मुखबिर के बताये हुलये के अनुसार गीता पेट्रोल पंप के पास मेन रोड मे दिखे जिसे रोककर तलाशी लिया गया जिसपर आरोपीगण नीतेश एवं रणवीर के पास मोटर सायकल के बीच मे एक हरा रंग के बैग के अंदर 04 किलो मादक पदार्थ गांजा मिला । आरोपीगण द्वारा पुछताछ पर बताया कि आरोपीया गीतांजली द्वारा गांजा खरीद कर लाने के लिए 20,000 रूपये दिये थे प्रकरण मे आरोपिया गीतांजली निवासी जंजगिरी रोड अण्डा को महिला आरक्षक की उपस्थिति मे घटना के संबंध मे पूछताछ किया गया जो उक्त दोनो आरोपियो को गांजा लाने हेतु रूपये पैसे देना एवं बिक्री रकम को आपस मे बटवारा करना बताया । आरोपीगण का उक्त कृत्य अपराध धारा 20 ख एनडीपीएस एक्ट का पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया है गिरफ़तार आरोपीगण को माननीय न्यायालय पेश कर जेल दाखिल किया गया है ।
उक्त कार्यवाही में श्रीमान थाना प्रभारी  डा. भानूप्रताप साव, सउनि सुंदर लाल नेताम, प्रआर उत्तम गंजीर, आर. योगेश श्रीवास्तव, ओमप्रकाश चंद्राकर, संदीप कुर्रे, कुबेर सिह , तेजेश्वर साहू, योगेश गायकवाड एवं महिला आरक्षक घनीता साहू की मुख्य भूमिका रही है।  अपराध क्रमांक – 52/2025 धारा – 20 ख एनडीपीएस एक्ट नाम आरोपीगण – 1. रणवीर मारकण्डे पिता धनेश्वर मारकण्डे उम्र 19 वर्ष निवासी ईतवारी बाजार  अंडा
नीतेश कुर्रे पिता जागृत दास कुर्रे उम्र 22 वर्ष निवासी चंदखुरी थाना पुलगाॅव  जिला दुर्ग , गीतांजली जोशी पति कमलेश जोशी उम्र 27 वर्ष निवासी ग्राम अण्डा थाना अण्डा जिला दुर्ग जप्ती –  मादक पदार्थ गांजा 04 किलोग्राम , परिवहन मे प्रयुक्त एक मोटर सायकल एवं अपराध मे  प्रयुक्त 03 नग मोबाईल कुल जुमला 1,10,000 रूपये  जप्त किया गया।