अंडा स्कूल की व्याख्याता स्वाति कोठारी का हुआ सम्मान,भारतीय मानक ब्यूरो रायपुर द्वारा किया गया सम्मनित…..स्वाति कोठारी के मार्गदर्शन में स्कूल के मानक क्लब ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

संजय साहू

अंडा। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अंडा की व्याख्याता स्वाति कोठारी का भारतीय मानक ब्यूरो शाखा रायपुर छत्तीसगढ़ द्वारा सम्मान किया गया ।यह सम्मान समारोह मानक महोत्सव 2023 के अंतर्गत हुआ जो की होटल मेरियेट रायपुर में आयोजित किया गया। जिसमें मानक क्लबो के अंतर्गत उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेंटरों को सम्मानित किया गया । 2 वर्ष पूर्व शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अंडा में मानक क्लब की स्थापना की गई। जिसमें कोठारी के मार्गदर्शन में क्वालिटी कनेक्ट अभियान के तहत अभी तक 160 छात्र-छात्राओं एवं क्लबो के सदस्यों ने 4000 घरों में जाकर गुणवत्ता जागरूकता के लिए सर्वे किया एवं लोगों को भारतीय मानक ब्यूरो के उद्देश्य मानकीकरण की प्रक्रिया एवं उत्पाद गुणवत्ता के विषय में जागरूक किया।

समय-समय पर आयोजित होने वाले ऑनलाइन क्विज कंपटीशन में भी छात्रों ने भाग लिया। विद्यालय में मानक लेखन प्रतियोगिता का आयोजन रायपुर के सचिन कुमार एवं उनकी टीम द्वारा किया गया एवं छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया सर्वे हेतु ट्रेनिंग का आयोजन भी विद्यालय में किया गया अपने उत्कृष्ट कार्यो एवं मानक क्लब की गतिविधियों का सुचारू रूप से संचालित करने के परिणाम स्वरुप कोठारी को यह सम्मान भारतीय मानव ब्यूरो रायपुर के मुख्य सुमित कुमार द्वारा प्रदान किया गया ।दुर्ग जिले से इस राज्य स्तरीय सम्मान हेतु 5 मेंटर का चयन किया गया एवं पूरे छत्तीसगढ़ से 14 मेंटरों का चयन किया गया संस्था की प्राचार्य सीमा जाम्बुलकर एवं समस्त व्याख्याताओ एवं छात्र-छात्राओं ने कोठारी को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रदान किए।