अंडा : महाशिवरात्रि पर थाना परिसर में शिवलिंग प्राण प्रतिष्ठा संपन्न, श्रद्धालुओं ने लिया भोलेनाथ का आशीर्वाद

अंडा।  महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर 16 फरवरी 2026, सोमवार को थाना अंडा जिला दुर्ग (छत्तीसगढ़) स्थित श्री हनुमान मंदिर परिसर में नए शिवलिंग की विधि-विधान के साथ स्थापना एवं प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ संपन्न हुआ। थाना अंडा प्रभारी पारस ठाकुर व आयोजन थाना अंडा के तत्वावधान में किया गया। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सुबह 11:00 बजे भागवता चार्य  महेंद्र पाण्डेय के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार, जल अभिषेक, फला अभिषेक के बीच शिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठा एवं रुद्राभिषेक पूजा की गई। पूजा-अर्चना में बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन उपस्थित रहे और भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त किया।

पूरा मंदिर परिसर “हर-हर महादेव” के जयघोष से गूंज उठा। इसके पश्चात दोपहर 2:00 बजे श्रद्धालुओं के लिए प्रसादी वितरण किया गया। आयोजन को लेकर मंदिर परिसर में विशेष व्यवस्थाएं की गई थीं। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र में भक्ति और उत्साह का वातावरण देखने को मिला। इस कार्यक्रम में आलबरस के आर. के. ईंट भट्टा के संचालक रोशन लाल देशमुख, कुथरेल फटाका गुदाम संचालक जैन सर, गोलू चन्द्राकर सहित थाना अंडा स्टाफ गण व क्षेत्र के ग्रामीण जन उपस्थित थे। आयोजकों ने बताया कि भगवान शिव की कृपा से क्षेत्र में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहे, यही सभी की कामना है। कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों एवं श्रद्धालुओं की सक्रिय सहभागिता रही।