अंडा। पुलिस अधीक्षक दुर्ग के निर्देशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के मार्गदर्शन में एसडीओपी पाटन के द्वारा पाटन अनु विभाग के समस्त थाना प्रभारी अंडा अम्बिका प्रसाद ध्रुव ने क्षेत्र के कोटवारों के साथ मीटिंग थाना क्षेत्र में करने का निर्देश दिया गया था, जिसके तारतम्य सभी थाना प्रभारियों द्वारा कोटवारों के साथ मीटिंग कर निम्नानुसार समझाइश दिया गया l


थानों में सप्ताहिक उपस्थिति देने के संबंध में निर्देश से अवगत कराया गया, कोटवारों को गांव का मुख्य सूचना तंत्र होने एवं गांव के बारे में संपूर्ण जानकारी रखने, गांव में होने वाली घटनाओं के संबंध में थाने को अवगत कराने के संबंध में बताया गया, बाहर से कोई भी फेरीवाले सामान खरीदी बिक्री, मैटेरियल सप्लाई के नाम से आने वालों की फोटो एवं उनके गाड़ी की फोटो लेने बताया गया l कोई भी घटना होने से उसे कोटवार ग्रुप में शेयर करें जिससे अन्य गांव के लोग भी सतर्क हो सके l आधार कार्ड , पैन कार्ड या राशन कार्ड ,केवाईसी अपडेट या शासन की कोई भी योजना का लाभ दिलाने के नाम पर अपना अकाउंट नंबर, आधार नंबर स्केनर पर कोई भी जानकारी शेयर नहीं करने गांव में मुनादी कर अवगत कराने बताया गया l बरसात के समय होने वाली घटनाएं जैसे सर्पदंश, आकाशीय बिजली ,बाढ़ ,करंट लगने से मृत्यु, डूबने से मृत्यु की दशा में पीड़ित को शासन की ओर से क्षतिपूर्ति के रूप में 400000 मिलती है की जानकारी पीड़ित परिवार तक दें lगांव में कोई भी घटना होने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें एवं स्टाफ के आते तक व्यवस्था बनाने में सहयोग करें । थाना स्टाफ के द्वारा गांव में पेट्रोलिंग करने के दौरान कोटवार भी साथ में भ्रमण करेंl वर्तमान में खेती किसानी का समय है ऐसी स्थिति में घर में कीमती सामान सुरक्षित रखें ताकि चोरी की घटनाएं ना हो सके के संबंध में समझाइए दिया गया।
इस दौरान थाना प्रभारी अंडा अम्बिका प्रसाद ध्रुव क्षेत्र के कोटवारों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कर समन्वय से कार्य करने एवं दिए गए समझाइस को गांव में मुनादी के माध्यम से प्रसार करने की बात कही।






