* जप्ती 42 पौवा देशी मसाला शराब एवं अंग्रेजी शराब जुमला कीमती 4,840/- रू. एवं अवैध रूप से शराब बिक्री का रकम 1,550/- रूपये कुल जुमला कीमती 6390/- रूपये

पाटन। पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनंत साहू, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पाटन देवांश सिंह राठौर के मार्ग दर्शन में जुआ सट्टा, अवैध शराब, गांजा के कारोबार पर नियंत्रण व अकुंश लगाने लगातार अभियान कार्यवाही चलाये जा रहा है। आज दिनांक 30.01.2023 को पेट्रोलिंग के दौरान जरिये मुखबीर से सूचना प्राप्त हुआ कि ग्राम सिकोला, ठकुराईनटोला चौक में गुमटी में आरोपी दुष्यंत सपहा पिता हलधर सपहा उम्र 35 वर्ष सा. ग्राम सिकोला थाना पाटन जिला दुर्ग छ.ग. द्वारा ग्राम सिकोला ठकुराईनटोला चौक में अपने गुमटीनुमा दुकान में अंडा एवं मुर्गा बिक्री का कार्य करता है दुकान के आड़ में अवैध रूप से देशी मदिरा एवं अंग्रेजी मदिरा को अपने कब्जे में रखकर बिक्री कर रहा था। रेड कार्यवाही कर गवाहों के समक्ष जुमला 42 नग पाव अंग्रेजी एवं देशी मसाला मदिरा एवं बिक्री का नगदी रकम 1550/- जुमला कुल कीमती 6390/- जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया आरोपी का कृत्य अपराध धारा 34 (2) आबकारी एक्ट का पाया जाने से गिरफ्तार कर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। आरोपी को रिमाण्ड पर न्यायालय में पेश किया गया।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी राजकुमार लहरे, उपनिरीक्षक जे०डी० कुरैशी, आरक्षक 561 होमन साहू, 638 दिलेश्वर पठारे, का विशेष भूमिका रहा हैं क्षेत्र में अवैध कार्य करने वाले के विरूद्ध कार्यवाही लगातार जारी है।






