खून की कमी बच्चे के विकास में बाधक होते है

अंडा। फोटो। स्वस्थ्य नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत 8 वे राष्ट्रीय पोषण माह का आयोजन जिला दुर्ग के समस्त 1548 आंगनबाड़ी केदो में 17 तारीख से 16 अक्टूबर तक आयोजित किया जा रहा है आयोजन का उद्देश्य सभी लोगों में पोषण संबंधित व्यवहार में परिवर्तन लाना है । अजय कुमार साहू जिला महिला बाल विकास अधिकारी जिला दुर्ग ने कुपोषण मुक्ति हेतु चयनित ग्राम पंचायत परोड़ा परियोजना धमधा में दिनांक 7 अक्टूबर 2025 को आयोजित पोषण जागरूकता कार्यक्रम में बताया कि हमारे घरों में खाने पीने की कमी नहीं होती है परंतु उनका सही तरीके से खाना बनाने या खाने के तरीके की पर्याप्त जानकारी नहीं होने के कारण शरीर में पोषक तत्वों की कमी होती जाती है यदि हम खाने के सही तरीके या व्यवहार को समझते हैं तो बहुत सी बीमारियां या शरीर में होने वाली खून की कमी को समय रहते ठीक कर सकते हैं मां जब गर्भ से रहती है तो उसके शरीर को पर्याप्त पोषण की आवश्यकता होती है इसी समय माता को उल्टी या खाने की इच्छा नहीं होती है तो शरीर को पर्याप्त भोजन नही मिल पाता है जबकि हम प्रतिदिन खाना खाते हैं तो शरीर में इसका पाचन होने के बाद ही रक्त का निर्माण होता है और यही रक्त माता के शरीर से बच्चे के शरीर में जाता है यदि मां के शरीर में खून की कमी होती है तो स्वाभाविक रूप से बच्चों के शरीर में भी खून की कमी हो जाती है यदि मां के शरीर में खून की कमी है तो बच्चा कमजोर ही पैदा होगा और यदि बच्चा एक बार कमजोर पैदा हुआ तो उसको ताउम्र कई प्रकार की बीमारी या शरीर अस्वस्थता बनी ही रहती है । वजन के माध्यम से 6 साल के भीतर के बच्चों का वजन लेकर उसके दिमाग बनने को समझ सकते हैं यदि बच्चे का वजन अच्छा है तो उसका दिमाग भी अच्छा बनेगा और दिमाग जब अच्छा बनेगा तो पढ़ने लिखने, श्रम करने में सक्षम होगा और जो बच्चा मां के पेट में ही कमजोर रहता है उसकी शारीरिक व मानसिक रूप से कमजोर ही रहता है ।गर्भावस्था से बच्चों के 2 साल तक 1000 दिन बहुत महत्वपूर्ण होता है इस अवधि में यदि पूरा परिवार गर्भवती व बच्चे के पोषण पर ध्यान देता है तो वह परिवार हमेशा सुखी ही रहता है । पोषण खजानी , भाजियों और रेडी टू इट का नियमित प्रयोग करने हेतु प्रेरित किया गया । गृहभेट के दौरान कल्पलता चैलेक, पर्यवेक्षक कलिंद्री उमरे एवं लोकेश्वरी कार्यकर्ता और गर्भवती महिलाएं नंदनी ,चेतना ,उर्मिला ,उषा ,केशर , खेमिन ,हेमिन , डोमेश्वरी ,त्रिवेणी , तारणी उपस्थित रही है ।