जामगांव एम सेक्टर के आंगनबाड़ी को किसी अन्य सेक्टर में समायोजित किया, कार्यकर्ताओं ने कहा होने लगी है समस्या, जिला पंचायत सदस्य हर्षा चंद्राकर को सौंपी ज्ञापन


पाटन। महिला बाल विकास विभाग के पाटन ब्लॉक के जामगांव एम परियोजना में इन दिनों परियोजना अधिकारी और आंगन बाड़ी कार्यकर्ताओं समन्वय का अभाव देखने को मिल रहा है। जाम गांव एम सेक्टर को हटा कर इसमें शामिल आंगन बाडियो को आसपास के सेक्टर में संलग्न करने की जानकारी भी कार्यकर्ता दे रही है। साथ ही इससे होने वाली समस्याओं से भी अवगत कराया जा रहा है। इसी कड़ी में आज जामगांव एम सेक्टर के कार्यकर्ताओं ने जिला पंचायत सदस्य श्रीमती हर्षा चंद्राकर को एक ज्ञापन सौपा है। ज्ञापन में बताया गया है की वे सभी आंगनवाडी कार्यकर्ता सेक्टर जामगांव एम एवं परियोजना जामगांव एम से है। जामगांव एम को किसी अन्य सेक्टर में जोड दिया गया है ।।परियोजना अधिकारी और पर्यवेक्षक के आपसी मतभेद के कारण जाम गांव सेक्टर को ऐसी जगह मे जोडा गया है जहां बस या अन्य किसी सुविधा आने जाने की नहीं है। कार्यकताओ द्वारा बोलने पर भी सुविधा वाली जगह में नहीं दे रही है । जाम गांव एम सेक्टर की कार्यकर्ता बहुत परेशान है।ज्ञापन सौंपने वालों में रेखा, मेनका, लेखा, लता, द्रोपदी, जागृति, पूर्णिमा, नर्मदा, गोदावरी, सरिता, राजेश्वरी, सावित्री, शैलू, सरिता, शकुन, शशि, सरोज, भुनेश्वरी, रिहाना, मीना, निर्मला, रौशनी, इंद्राणी, भूनेश्वरी, रामकुवर, चंपी, रेखा सहित अन्य शामिल है।

इस विषय पर परियोजना अधिकारी पुष्पा गुप्ता ने बताया की जाम गांव एम सेक्टर अभी यथावत है। अभी तक शासन द्वारा इस विषय पर किसी भी तरह का लिखित आदेश नही मिला है।