पाटन। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ के आह्वान पर पाटन ब्लॉक के भी आंगन बाड़ी कार्यकर्ता सहायिका आज से बेमुद्दत हड़ताल पर चले गए है। संघ के द्वारा जिला मुख्यालय दुर्ग में हड़ताल करने की अनुमति मांगी थी लेकिन अनुमति नहीं मिलने के कारण अब कार्यकर्ता सहायिका अपने गांव में अपने अपने घरों पर पोस्टर लेकर बैठ कर धरना प्रदर्शन कर रहे है। कोरोणा काल को छोड़ दे तो पहली बार इस तरफ से अपने अपने घरों में रहकर हड़ताल को सफल बनाने में कार्यकर्ता सहायिका जुटे हुवे है।

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ के प्रदेश आह्वान पर पाटन ब्लाक के भी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए। । इस कारण पाटन ब्लॉक के आंगनबाड़ी केंद्र नहीं खुल रहा है । बता दें कि जिला मुख्यालय में धरना प्रदर्शन की अनुमति नहीं मिलने के कारण आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका अपने अपने घरों में ही हाथ पर पोस्टर लेकर धरने पर बैठी है। आंगनबाड़ी अभी भी बंद है। बता दे की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ अपने सात सूत्री मांगों को लेकर के पिछले कुछ माह से चरणबद्ध आंदोलन कर रहे हैं। इसके तहत पहले काली पट्टी लगाकर संगठित रूप से हड़ताल किया था। इसके बाद अभी 24 जनवरी से लेकर 27 जनवरी तक आंगनबाड़ी हड़ताल किया। इसके बाद भी अगर मांग पूरी नहीं हुई तो आंगनबाड़ी कार्यकर्ता 28 जनवरी से अनिश्चितकालीन के लिए हड़ताल की घोषणा करते हुवे आंगन बाड़ियो में ताला बंद कर दिया। शुक्रवार को इसकी सूचना आंगनवाड़ी कार्यकर्ता संघ के अध्यक्ष लता साहू के नेतृत्व में परियोजना अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर जानकारी दी थी। पाटन ब्लॉक अध्यक्ष लता साहू ने बताया की हड़ताल जब तक मांग पूरी नहीं होगी तब तक जारी रहेगी। संतोषी पांडे, गायत्री बंछोर, अमरीका हिरवानी, गीता चंद्राकर, पूर्णिमा ठाकुर, पुष्पा चतुर्वेदी, लता कश्यप, रोहिणी वर्मा, आशा, रोहिनी, मुकेश्वरी, पूर्णिमा, दिनेश्वरी, गीता चंद्राकर, ममता नागरिया, जमुना, दीपेश्वरी सहित अन्य आंगन बाड़ी कार्यकर्ता सहायिका अपने अपने घरों में हड़ताल पर बैठी है।






