आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे


पंडरिया।महिला बाल विकास पंडरिया परियोजना के सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिकाओं ने गुरुवार को धरना प्रदर्शन किया।परियोजना के सुपरवाइजर भारती पाल को हटाने के लिए कार्यकर्ताओं ने गुरुवार से अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन की शुरुवात की।कार्यकर्ताओं का आरोप है कि उक्त सुपरवाइजर द्वारा कार्यकर्ताओं के साथ सही व्यवहार नहीं किया जाता है।कार्यकर्ताओं को डांटना तथा अनावश्यक प्रताड़ित किया जाता है।जिससे सभी कार्यकर्ता व सहायिका परेशान हैं।उन्होंने उक्त परियोजना अधिकारी को हटाने की मांग की है। छत्तीसगढ़ वीरांगना आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायता के प्रदेश अध्यक्ष पार्वती यादव ने बताया कि यह धरना प्रदर्शन कार्यवाही होने तक जारी रहेगी।उन्होंने बताया कि इस संबंध में विधायक भावना बोहरा से भी शिकायत की गई है,उनके द्वारा भी कार्यवाही का आश्वाशन दिया गया है। गुरुवार को धरना प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ता रूखमणी सोनी,अंजली तिवारी,खुशबू तोडर, ममता मिश्रा,रजनी शांडिल्य,संतोषी चौरिया,रिंकी सहित परियोजना के सभी कार्यकर्ता व सहायिका उपस्थित थे।