पाटन ब्लॉक के आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका रहे हड़ताल पर, छह सूत्रीय मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम नायब तहसीलदार को सौपा ज्ञापन

। महिला बाल विकास विभाग पाटन के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों के कार्यकर्ताओं सहायिकाओं ने आज एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद किया। बता दें कि प्रदेश स्तरीय आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ के आव्हान पर आज पाटन में भी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका हड़ताल पर थी। इनके हड़ताल पर चले जाने के कारण आज पाटन परियोजना के एक भी आंगनबाड़ी नहीं खुली। जिससे कि छोटे बच्चे एवं आंगनबाड़ी की हितग्राही गर्भवती महिलाओं को योजनाओं का लाभ नहीं मिल पाया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता संघ ने आंदोलन के बाद करीब 1:00 बजे मुख्यमंत्री व राज्यपाल के नाम नायब तहसीलदार आलोक वर्मा को ज्ञापन सौंपा। पाटन ब्लॉक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ के अध्यक्ष श्रीमती लता साहू ने बताया कि 6 सूत्रीय मांगों को लेकर आज एक दिवसीय धरना प्रदर्शन जनपद पंचायत पाटन के सामने किया गया। जिसमें पाटन ब्लाक के सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका शामिल हुई ।इसके बाद मांगे नहीं मानी गई तो आगामी 6 जुलाई को फिर से प्रदेश व्यापी धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इससे पहले आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने संबोधन के दौरान जमकर अपनी आवाज बुलंद की। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिका की प्रमुख मांगों में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को शसकीय सेवक घोषित किया जाए। इसके अलावा मासिक पेंशन स्कीम के तहत लाभ मिले। समूह बीमा आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की जाए। आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओंको सुपरवाइजर के पद पर तथा सहायिकाओं को आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के पद पर पदोन्नति में अवसर दिया जाए। इसके अलावा आंगनवाड़ी कार्यकर्ता की सेवा अवधि के दौरान अगर हो जाता है तो 500000 एवं कार्यकर्ता की निधन हो जाता है तो ₹300000 का तत्काल सहयोग राशि शासन के द्वारा प्रदान किया जाए । इसके अलावा अन्य मांगों पर भी कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन के माध्यम से शासन प्रशासन को अवगत कराया।