चार माह से मानदेय नहीं मिला, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, परियोजना कार्यालय पाटन का घेराव, सौंपा ज्ञापन


पाटन।  ब्लॉक में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं का आक्रोश मंगलवार को देखने को मिला। चार माह से मानदेय नहीं मिलने और अन्य लंबित भुगतानों की मांग को लेकर सैकड़ों की संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिकाएं और महिला समूह की सदस्य पाटन पहुंचीं। प्रदर्शनकारियों ने महिला एवं बाल विकास विभाग के परियोजना कार्यालय का घेराव कर जमकर नारेबाजी की। इस दौरान उन्होंने विभाग के कार्यक्रम अधिकारी से चर्चा कर अपनी समस्याओं से अवगत कराया और मांगों के निराकरण के लिए ज्ञापन भी सौंपा। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि दिसंबर 2025 से मार्च 2026 तक का मानदेय और गर्म भोजन योजना की राशि का भुगतान नहीं होने से उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं विभागीय अधिकारियों ने उनकी मांगों को उच्च स्तर तक पहुंचाने का आश्वासन दिया है।

संवाददाता बलराम यादव