पिछले 22 दिन से आंगनबाड़ियो लटका है ताला, ननिहालो को नही मिल रहा है गर्म भोजन सहित योजनाओं का लाभ, हड़ताल अभी भी है जारी



पाटन।छत्तीसगढ़ आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ संयुक्त मंच के आह्वान पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ संयुक्त मंच के तत्वावधान में 6 सूत्रीय मांगों को लेकर किए जा रहे आंदोलन में दुर्ग जिले के सैकड़ों आंगनबाड़ी सहायिका एवं कार्यकर्ताओं के द्वारा लगातार हड़ताल जारी है। इसमें पाटन ब्लॉक के पाटन व जाम गांव एम परियोजना के आंगन बाड़ी कार्यकर्ता सहायिका भी शामिल है। सोमवार को हड़ताल का 22 वा दिन था। आज के हड़ताल की शुरुआत खैरागढ़ परियोजना के आंगनबाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती पदमा साहू शहादत पर मौन श्रद्धांजलि सभा किया गया । तत्पश्चात सहायता राशि के रूप में ₹7100 एकत्र किया गया जिसे आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका के आंदोलन के साथी पदमा साहू के परिवार को दिया जाएगा।


हड़ताल सभा को आगे बढ़ाते हुए दुर्ग जिले के विभिन्न परियोजनाओं से आए आंगनबाड़ी सहायिका एवं कार्यकर्ताओ के द्वारा 6 सूत्री मांगों को लेकर जोरदार धरना प्रदर्शन किया गया और विभिन्न जोशिले गीतों के माध्यम से राज्य सरकार को कुंभकरण की नींद से जगाने के लिए प्रदर्शन किया। सभा को दुर्ग जिला सचिव ममता यादव एवं जिलाध्यक्ष कामिनी चंद्राकर के द्वारा संबोधित किया गया। हड़ताल में उपस्थित संयुक्त मंच के आत्माराम साहू ने भी सभा को संबोधित किया।
आज के इस हड़ताल में आंगनवाड़ी सहायिका कार्यकर्ता संघ के दुर्ग जिला जिलाध्यक्ष कामिनी चंद्राकर, सचिव ममता यादव, संयुक्त मंच के आत्माराम साहू पाटन परियोजना अध्यक्ष लता साहू सहित अन्य मौजूद थी।