पाटन। उतई थाना के ग्राम चुनकट्टा में मारपीट का मामला दर्ज हुआ है। जानकारी के मुताबिक आवेदक मुकेश ठाकुर 21 साल ग्राम चुनकट्टा पानी टंकी के पास रहता हैं । वे रोजी मजदूरी का काम करता है। दिनांक 03.09.24 को सुबह करीब 09.40 बजे गांव के महिला भवन परिसर के अंदर लगे बोर में नहा रहा था तभी गांव के ही अजय चंदेल एवं उसका भाई गोपू चंदेल दोनो उसके पास आये और दिनांक 01.09.2024 को उन दोनो के बडे भाई मुकेश चंदेल के साथ मेरा मारपीट हुआ था।

उसी बात की रंजीश रखते हुए आवेदक के साथ अश्लील गाली गुप्तार करने लगे । गाली गुप्तार करने से मना किया तो दोनो भाई अजय एवं गोपू ने उसे जान से मारने की धमकी देकर हाथ मुक्का से मारपीट किये हैं। उतई थाना में मामला दर्ज कर लिया है।





