सूरजपुर जिले की घटना से आक्रोशित भाजयुमो ने मुख्यमंत्री का पुतला फूंका

मौर्यधवज सेन
भाजपा युवा मोर्चा बेलरगांव मडंल संयुक्त नेतृत्व मे रेत माफियाओं द्वारा सूरजपर के भैयाथान के भाजयुमो मडंल अध्यक्ष अमन प्रताप सिंह के पैर कुचल दिए जाने की बर्बरता पर मुख्यमंत्री का पुतला दहन कर सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया।सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए नेताओं ने इस प्रदेश में बढ़ती अराजकता,माफियाराज ओर कानून व्यवस्था का अपंग हो जाना करार दिया।बेलरगांव के बसस्टैंड में जुटे भाजयुमो कार्यक्रर्ताओ ने शाम 4 बजे मुख्यमंत्री का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया 28 फरवरी को प्रदेश के सूरजपुर जिला के भैयाथान भाजयुमो के मडंल अध्यक्ष अमन प्रताप सिंह अपने कार्यक्रताओं के साथ रेत माफियाओं के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे।इसी दौरान रेत माफियाओं ने उन पर गाड़ी चढ़ाकर जान से मारने की कोशिश की इस घटना में अमन प्रतापसिंह के दोनों पैर गाड़ी से कुचल दिए इस घटना के बाद प्रदेश में अक्रोश बना हुआ है।इस दौरान मडंल अध्यक्ष अकबर कश्यप ने कहा कि छत्तीसगढ़ में भूपेश सरकार के सरक्षंण में माफियाओं का हौसला बुलंद हैं।आज भाजयुमो नेता इसका शिकार हुए हैं।आने वाले दिनों में माफियाराज का विरोध करने वाला हर शख्स ऐसे माफियाओं का शिकार हो सकता है। ओर इसकी जिम्मेदारी भी काग्रेंस सरकार होगी।

युवा मोर्चा मडंल अध्यक्ष मौर्यधवज सेन संयुक्त रूप से कहा कि सूरजपुर जिले में घटित घटना निदंनीय है प्रदर्शन के दौरान जिला महामंत्री प्रकाश बैस,मडंल अध्यक्ष अकबर कश्यप, महामंत्री मनोहर मानिकपुरी, राकेश चौबे,सासंद प्रतिनिधि मौहन पुजारी, युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य निखिल साहु, युवा मोर्चा मडंल अध्यक्ष मौर्यधवज सेन, महामंत्री लिलेश प्रजापति, चुममन साहु, उपाध्यक्ष दीपक साहु, जनपद उपाध्यक्ष हुमिंत लिमजा,किसान मौर्चा जिला कार्यसमिति सदस्य उमेंश साहु, नगरी युवा मौर्चा मडंल अध्यक्ष सुनील निर्मलकर,युवा मोर्चा मडंल प्रभारी देवेंद्र परिहार,पूर्व जिला पंचायत सदस्य सुश्री सत्यवती नेताम,पूर्व मडंल अध्यक्ष शेखर आडील,मडंल मंत्री वैदकुमार गंजीर, राजु गौसाई,संत कोठरी, गजजु शर्मा, मनीष शर्मा, भुषण देवागंन, सौरभ चौहान, कैशांत गुप्ता, कलेशवर साहु,गिरधर साहु, घनश्याम मरकाम, इदंल नेताम, परेश साहु,प्रमिला साहु सहित कार्यक्रर्ता उपस्थित थे।