SAGES शासकीय विद्यालय जामगांव आर में अंगेश्वर साहू बने अध्यक्ष,नई कार्यकारिणी की घोषित

जामगांव आर।स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ठ इंग्लिश एवं हिंदी मीडियम शासकीय विद्यालय जामगांव आर में मंडल उपाध्यक्ष एवं युवा भाजपा नेता अंगेश्वर साहू को प्रभारी मंत्री की संशोधन अनुशंसा उपरांत शाला विकास एवं प्रबन्धन समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

नवनियुक्त अध्यक्ष अंगेश्वर साहू द्वारा नई जनभागीदारी विकास व प्रबन्धन समिति हेतु जामगांव आर के वरिष्ठ नागरिक एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं को सदस्य मनोनीत कर कार्यकारिणी की गठन कर सूची विद्यालय प्राचार्य को सौंपा गया

इस अवसर पर अंगेश्वर साहू ने अपने मनोनयन के लिये जिला प्रभारी मंत्री एवं छ.ग. के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, दुर्ग सांसद विजय बघेल,जिला भाजपाध्यक्ष जितेंद्र वर्मा , लालेश्वर साहू मंडल अध्यक्ष, वरिष्ठ भाजपा नेता नरेश केला, आसकरण जैन वरिष्ठ पत्रकार , रजेश चंद्राकर वरिष्ठ भाजपा,भगवान सिंग चंद्राकार वरिष्ठ भाजपा के प्रति आभार जताया और विद्यालय में बच्चो की सर्वांगीण विकास के एवं शैक्षणिक गुणवत्ता के साथ साथ संस्कारिक शिक्षा पर जोर देने की बात कही।


नई शिक्षा नीति से बच्चो सर्वांगीण विकास के साथ स्वावलंबी और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कारगर साबित होने की प्रतिबद्धता जताई !

श्री साहू द्वारा घोषित नई कार्यकारिणी में राजकुमार ठाकुर सरपंच , वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता एवं भाजपा नेता मेघनाथ सगरवंशी, मनीष जैन,मुकेश साहू , रोमल साहू, चंद्रकैलाश जैन, मुकेश शुक्ला, रेणुका राठी, संगीता डहरे ,रूखमणी ठाकुर , शैलेंद्री मंडावी को विद्यालय की शाला विकास एवं प्रबन्धन समिति हेतु सदस्य मनोनीत किया गया है ,

आगामी मंगलवार 14 अक्टूबर को प्रबन्धन समिति की पहली बैठक संभावित है, जिसमें अनेक महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा एवं प्रस्ताव लिए जाएंगे!