आक्रोशित किसान एवं कांग्रेस पदाधिकारीयों ने धान खरीदी केंद्रों मे की तालाबंदी



बेरला/भिंभौरी :- प्रदेश मे धान खरीदी को प्रारम्भ हुए एक माह से भी अधिक समय हो चूका है।  किन्तु पिछले वर्ष की तुलना मे प्रदेश मे धान खरीदी अब भी कछुआ चाल की तरह ही चल रहा है। जिसे लेकर किसान काफ़ी परेशान है। कई किसानों को अब तक टोकन ही नही मिला है। जबकि खरीदी की तारीख बढ़ाने को लेकर भी प्रदेश सरकार की ओर से कोई आदेश अब तक जारी नही हुआ है तो वहीं खरीदी लिमिट भी नही बढ़ाई गयी है। बेमेतरा जिला कृषि प्रधान जिला होने के बावजूद भी 2500 से 3000 कट्टा तक की धान की तौलाई सेवा सहकारी समितियों मे हो रही है। जिसे लेकर गुरुवार को तड़के सुबह आठ बजे से ही आक्रोशित किसानों सहित कांग्रेस पदाधिकरियों ने सेवा सहकारी समिति गोड़गिरी गुधेली सहित आसपास के कई सोसाटियों मे एक साथ तालाबंदी कर दीया। साथ ही प्रशासन से यह मांग किया कि खरीदी की तिथि के साथ साथ प्रतिदिन खरीदी की लिमिट भी बढ़ाई जाए। टोकन ऐप को भी उचित मात्रा के साथ संचालित किया जाए। ताकि प्रदेश के सभी किसान अपनी मेहनत से उगाई हुई फ़सल बेचकर लाभ प्राप्त कर सके। प्रशासन की उदासीनता के चलते किसी किसान को हताश नही होना पड़े। गोड़गिरी सोसायटी मे तालाबंदी के दौरान पूर्व सोसायटी अध्यक्ष दीपक परगनिहा, ग्राम पंचायत गाड़ामोर पूर्व सरपंच दिगंबर परगनिहा,  ग्राम पंचायत खमतराई पूर्व सरपंच मन्नू लाल निषाद, कुशाल नायक, घूंशू बारले, उमेंदी राम सैंकड़ों की संख्या मे किसान मौजूद रहे।