पशु रोग जांच निदान एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया



अंडा।    समय पर निदान सुरक्षित पशुधन समृद्ध किसान संकल्प के साथ पशुओं के संरक्षण संवर्धन हेतु विशेष कार्यक्रम  आज दिनांक 12.9.2025 को जिला  दुर्ग के पशु चिकित्सालय तिरगा में  मोबाइल यूनिट दुर्ग, पशु चिकित्सालय तिरगा, जिला रोग अन्वेषण प्रयोगशाला दुर्ग , एवं राज्य स्तरीय रोग अन्वेषण प्रयोगशाला रायपुर छत्तीसगढ़ के संयुक्त तत्वाधान में *पशु रोग जांच निदान एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।*  गांव के गणमान्य नागरिक ग्राम पंचायत तिरगा उपसरपंच सुखित राम, पंचगण, सचिव की उपस्थिति में पशुपालकों के गौवंश, भैंस वंश, बकरी, भेंड, का पशु रोग जांच हेतु रक्त नमूना, गोबर नमूना सिरम, ब्लड नमूना  लिया गया। अच्छी नस्ल सुधार हेतु जागरूकता अभियान चला।  शिविर में अधिक से अधिक संख्या में ग्रामीण  उपस्थित थे इस अवसर पर डॉ. आर. के. चौरसिया, डॉ. एम. सी. देशमुख, डॉ. बिंदेश्वरी सिरमौर, अशोक पटेल (लैब) एस के साहू, आर. एस. भुवाल, एन. पी. कन्नोजे, ए.आर. देशमुख दीपनारायण, प्रवीण दिल्लीवार, लुकेश देशमुख, रामसिंह बेलचंदन, उर्मिला देशमुख (पशु सखी तिरगा), समस्त पंचगण ग्रामवासी उपस्थित थे। पशुपालकों ने बताया यह शिविर न केवल पशुओं की बीमारियों के निदान व रोकथाम में सहायक होगा, बल्कि किसानों को बेहतर पशुपालन एवम नस्ल सुधार की दिशा में भी जागरूक करेगा जिससे की किसानों को आमदनी बढ़ेगा और पशु संरक्षण की दिशा में बेहतर परिणाम मिलेंगे।