दुर्ग जिला के पशुपालक पहुंचे उड़ीसा, कृषक कौशल विकास योजना के तहत शैक्षणिक भ्रमण कार्यक्रम


पाटन। कृषक कौशल विकास योजना के तहत दुर्ग जिले के पाटन, धमधा एवं दुर्ग ब्लॉक के करीब 45 कृषक शैक्षणिक प्रमाण पर उड़ीसा पहुंचे हुए हैं । आज पशुपालकों का पहला पड़ाव संबलपुर रहा। जिसमें केंद्रीय पशु प्रजनन प्रक्षेत्र चिपलीमा संबलपुर उड़ीसा में पहले तो वहां पर हो रहा है कार्य को देखा उसके बाद सेमिनार हॉल में संस्था के डॉक्टर सुनील पांडे के द्वारा पशुपालकों को पशुपालन से संबंधित आवश्यक जानकारी दी गई। किस तरह से पशुपालन में उन्नत तकनीक को अपना करके पशुपालक और भी ज्यादा आर्थिक लाभ कमा सके । इसकी जानकारी दी गई वही प्रोजेक्टर के माध्यम से पशुओं का बारे में जानकारी दी गई। पशु पालकों का दल पशु चिकित्सक जी एल बंजारे के नेतृत्व में शैक्षणिक भ्रमण कर रही है। इस कार्यक्रम दुर्ग, पाटन एवं धमधा ब्लाक के 45 के साथ शामिल है।

पाटन ब्लॉक के पशुपालक