पाटन। 01 अक्टूबर 2023 को शिक्षक कला व साहित्य अकादमी छत्तीसगढ़ के तत्वावधान में राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन शास.उच्च.माध्य.शाला अंजोरा (ख) दुर्ग में किया गया।जिसमें श्रीमती अनिता चन्द्राकर, व्याख्याता, शास. उ. मा. वि.पहंडोर (पाटन) जिला दुर्ग, को उनके उत्कृष्ट शैक्षणिक उपलब्धियों एवं छात्रों के सर्वांगीण विकास में योगदान हेतु शिकसा शिक्षक सम्मान से सम्मानित किया गया।
इस कार्यक्रम में शिकसा के संस्थापक डॉ.शिवनारायण देवांगन के द्वारा छत्तीसगढ़ के निष्ठावान एवं विद्यार्थियों के लिए समर्पित लगभग 200 शिक्षकों को सम्मानित किया गया।







