

नगरी/सिहावा, बेलरगांव । भारतीय जनता पार्टी के द्वारा श्रद्धेय कुशाभाऊ ठाकरे जन्म शताब्दी कार्य विस्तार योजना के अन्तर्गत अपना बूथ सबसे मजबूत अभियान के साथ भाजपा मंडल नगरी के शक्तिकेन्द्र डोगरडूला बूथ क्रमांक 135,136 एवं बिलभदर, दलदली 138 में जाकर शक्तिकेन्द्र विस्तारक जिला पंचायत सदस्य अनीता ध्रुव,, शक्तिकेन्द्र सोशल मीडिया विस्तारक गज्जू शर्मा,, बूथ अध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार साहू ने कहा कि बेमिसाल विकास की इमारत भारत देश में ऊंची खड़ी दिखाई पड़ रही है जिसका श्रेय महानुभाव कर्तव्यशील प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जाता है जिन्होंने विषम परिस्थितियों में भी संयम का द्योतक है॥ 

भाजपा आदिवासी नेत्री जिला पंचायत सदस्य अनीता ध्रुव ने घर-घर हर घर जाकर यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 7 वर्षो के सफलतमपूर्वक कार्यकाल दौरान हुए जीवनदायिनी विकास कार्य की उपलब्धियों को बरीकी से जनताओं को समझा रही है।
अनीता ध्रुव श्रद्धेय कुशाभाऊ ठाकरे जन्म शताब्दी कार्य विस्तार योजना टीम के साथ भाजपा शासन के दौरान छत्तीसगढ़ प्रदेश की जनता 15 साल के कार्यकाल के दौरान किये गये विकास कार्य एवं प्रदेश के कायाकल्प की जानकारी बता रहे हैं।
जिला पंचायत सदस्य अनीता ध्रुव ने देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नये विकास नये निर्माण तथा नयी सोंच के कारण देश की जनता को जीवनदायिनी योजना का विकास कराया है इसकी जानकारी निरंतर परोस रही है। इसी तरह छत्तीसगढ़ प्रदेश में विकास की नयी बुनियादी डालने वाली भाजपा की डाॅं.रमन सिंह सरकार जिसने पंद्रह वर्षो तक छत्तीसगढ़ राज्य का संचालन कर प्रदेश की जनता को बुनियादी सुविधाओं का अधिकार रोटी, कपड़ा, मकान, रोजगार, पानी बिजली, सड़क इत्यादि मुहैया करायी, वहीं जन समूह के बीच विभिन्न नयी-नयी योजनाओं का आरंभ किया और पूरा भी किया। इनकी चर्चा भाजपा नेत्री अनीता ध्रुव,, सोशल मीडिया सायबर विस्तारक गज्जू शर्मा ने भाजपा मंडल नगरी के शक्तिकेन्द्र-डोगरडूला तथा दलदली, बिलभदर में घर-घर जाकर प्रत्येक नागरिक से मिलकर चर्चा कर बखान कर रहे हैं।
इस अवसर पर क्षेत्र के जनपद सदस्य रेणुका ध्रुव एवं भाजपा कार्यकर्ता शीत यादव, विरेन्द्र मरकाम, महेश कुमार ध्रुव, कृष्णा यादव, भीखम विश्वकर्मा, सोनू राम मरकाम, सुख बाई नेताम, गंगा बाई मरकाम, टोकेश्वर साहू, चतुर्भुज साहू, अरूण नेताम, यतुल साहू, कुबेर कुमार, चिरंजीवी साहू, महेन्द्र ध्रुव, आकाश साहू, फलेन्द्र साहू, निखिल साहू, अनुन्तम साहू, चंद्रप्रकाश साहू, पंचराम ध्रुव, रवि कुमार जी उपस्थित रहें।






