आलबरस में वार्षिकोत्सव समारोह का आयोजन किया गया

अंडा।शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला प्राथमिक शाला एवं कन्या प्राथमिक शाला आलबरस के संयुक्त तत्वाधान में “वार्षिकोत्सव समारोह” का आयोजन किया गया ।

छत्तीसगढ़ की संस्कृति को दर्शाती हुई पारंपरिक सुआ नृत्य, पंथी नृत्य, करमा नृत्य राउत नाचा, जस गीत, स्वच्छता एवं नशा मुक्ति कार्यक्रम के माध्यम से 103 छात्रों ने मनमोहक प्रस्तुति दी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ग्राम पंचायत आलबरस के सरपंच आशा देशमुख ,अध्यक्षता मिडिल स्कूल प्रधानपाठक गुमिता साहू , विशिष्ट अतिथि की आसंदी पर छ.ग. प्रदेश सैनिक समिति के अध्यक्ष भुवनलाल देशमुख, अनिल देशमुख, धनेश यादव ,छ.ग. पुलिस अरुण बघेल ,डॉ. प्यारेलाल देशमुख उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन संकुल समन्वयक जनार्दन साहू द्वारा किया गया।


कार्यक्रम में शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष भुवनेश्वर चंदेल, सीता देशमुख, खिलेश्वरी पारकर उपाध्यक्ष श्वेता हरमुख, कांतिलाल देशमुख, अन्नपूर्णा निषाद, सदस्य द्रोपदी देशमुख ,सविता देशमुख, खोमीन डहरिया, पेमला पारकर, कमला धनकर योग आचार्य रामरतन निषाद पंचगण खेमलाल पारकर, भारती निषाद, दिनेश हरमुख, हेमलाल गायकवाड ,पूर्णिमा नेताम ,कौशल्या देशमुख, विशिष्ट नागरिक भीम सिंह पारकर, प्रधान पाठक आत्माराम कुर्रे, सावित्री चंदेल, शिक्षक संजय चंद्राकर ,लक्ष्मी नारायण साहू, विनोद कुमार साहू ,शिक्षिकाएं मोहनी देशमुख, गीता कौशिक, रेखा भारदीय, सुरेखा ठाकुर, भृत्य हेमंत देवांगन, सफाई कर्मचारी वासु चेलक, सुरेंद्र, भेषज रसोइया सोमीन पारकर एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।