आचार संहिता की घोषणा : 20 फरवरी को पंडरिया जनपद में होंगे चुनाव… सीईओ ने कर्मचारियों की ली बैठक


पंडरिया। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा निकाय व पंचायत चुनाव को लेकर तिथि की घोषणा की गई।जिसके पश्चात प्रशासन तैयारी में जुट गया।पंडरिया जनपद पंचायत में 20 फरवरी को मतदान होना है।जिसमें 143 सरपंच,1908 पंच,25 जनपद सदस्य व जिला पंचायत सदस्यों का चुनाव होना है।आचार संहिता की घोषणा होते ही पंडरिया जनपद सीईओ व सहायक रिटर्निंग ऑफिसर तरुण बघेल ने जनपद के कर्मचारियों सहित शाखा में संलग्न कर्मचरियों की बैठक ली तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

उन्होंने आदर्श आचार संहिता का पालन करने तथा दिए गए दायित्वों को सामूहिक दायित्व के साथ पूरा करने की बात कही।श्री बघेल ने कहा कि सभी कर्मचारी निर्वाचन के कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूरा करेंगे।सहायक मुख्यकार्यपालन अधिकारी चित्रा यादव ने निर्वाचन कार्य में सलंग्न सभी कर्मचरियों को फोन हमेशा चालू रखने तथा पारदर्शिता के साथ गोपनीयता व जिम्मेदारी पूर्वक करने की बात कही।