पाटन। छत्तीसगढ़ पेंशनर्स समाज तहसील पाटन का वार्षिक सम्मेलन का आयोजन नगर के भगवान जगन्नाथ मंदिर प्रांगण में किया गया जिसके मुख्य अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा थे अध्यक्षता पेंशनर समाज के अध्यक्ष हीरा सिंह वर्मा ने किया विशेष अतिथि के रूप में पेंशनर समाज के प्रांत अध्यक्ष चेतन भारती एवं जगन्नाथ मंदिर के मुख्य ट्रस्टी अमरचंद वर्मा के अलावा दिलीप साहु, पार्षद योगेश भाले रहे, सम्मेलन में 80 वर्ष से अधिक उम्र वाले 15 सदस्यो का सम्मान किया गया एवम 12 नए सदस्यो को सदस्यता प्रदान किया गया तो पेंशनर समाज के दिवंगत साथी पूर्व अध्यक्ष पोखन लाल वर्मा को श्रद्धांजलि दी गई, तथा आय व्यय प्रस्तुत किया।


पेंशनर समाज के पाटन तहसील अध्यक्ष हीरासिंह वर्मा ने समाज का प्रतिवेदन एवम मांग पत्र पढ़ा वर्मा ने पेंसनर समाज भवन में अतिरिक्त कमरा एवम आंगन में शेड निर्माण की मांग रखी प्रतिवेदन में 650 सदस्य के यह समाज को 7 जोन में वि विभक्त कर संगठन प का संचालन किया उ जा रहा है। मुख्य ए अतिथि जिला क भाजपा अध्यक्ष अ जितेंद्र वर्मा ने कहा कि आप अपने शासकीय सेवा को बहुत ही ईमानदारी एवम कर्मठता से निभाया है आज शासकीय सेवा से मुक्त होने के पश्चात आप समाज सेवा का एक लक्ष्य लेकर चल रहे है श्री वर्मा ने पेनसर समाज के मांगो को सांसद विजय बघेल के माध्यम से लोकसभा चुनाव के पश्चात पूर्ण कराने का आश्वाशन दिया।
विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित पेसनर समाज के प्रांत अध्यक्ष चेतन भारती ने पेंसनर ए समाज के विभिन्न लंबित मांगों को लेकर विस्तार से चर्चा करते हुए वर्तमान सरकार से मांगो को पूरा करने कहा।






