पाटन। छग ठठेवार यादव समाज पाटन राज का वार्षिक अधिवेशन पाटन में चल रहा है। जिसमें आज शनिवार को पाटन राज के पदाधिकारियों का चुनाव किया गया। इस चुनाव में समाज के सभी लोगों की अनुमति से पिछले अध्यक्ष , सचिव और कोषाध्यक्ष को पुनः मौका दिया गया। पदाधिकारियों में अध्यक्ष ईश्वर यादव, कोषाध्यक्ष अश्वनी यादव ( परसाही) , सचिव अश्वनी यादव (पाहदा) को फिर से जिम्मेदारी दी है। इस अवसर पर समाज के लोग मौजूद है।
