पाटन। छग पेंशनर्स समाज तहसील पाटन का वार्षिक सम्मेलन 25 मार्च को 12 बजे जगन्नाथ मंदिर स्वामी मंदिर परिसर अखरा में आयोजित है। मुख्य अतिथि छग योग आयोग के अध्यक्ष रुप नारायण सिन्हा होंगे और अध्यक्षता पेंशनर्स समाज के अध्यक्ष हीरा सिंह वर्मा करेंगे। विशेष अतिथि भाजपा प्रदेश मंत्री जितेंद्र वर्मा, नगर पंचायत अध्यक्ष योगेश निक्की भाले, पेंशनर्स समाज के प्रांताध्यक्ष चेतन भारती, रिटायर संयुक्त कलेक्टर भगवती प्रसाद चक्रधर, जनपद पंचायत पाटन के सभापति प्रणव शर्मा व जगन्नाथ मंदिर के मुख्य न्यासी अमरचंद वर्मा होंगे। हीरा सिंह वर्मा ने पेंशनर्स समाज के सभी सदस्यों से उपस्थिति की अपील की है।







