पाटन। पेंशनर समाज पाटन तहसील का वार्षिक सम्मेलन पाटन के जगन्नाथ मंदिर परिसर में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।
इस सम्मेलन में कई विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। मुख्य वक्ता के रूप में अधिकारी कर्मचारी राजपत्रिक अधिकारी संघ के प्रदेश संयोजक कमल वर्मा, योग आयोग के अध्यक्ष रूप नारायण सिन्हा और चेतन भारती शामिल हुए। सभी वक्ताओं ने पेंशनरों के हितों और उनकी समस्याओं पर विस्तार से अपने विचार रखे।
कार्यक्रम के दौरान 80 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ सदस्यों का विशेष सम्मान किया गया। साथ ही पेंशनर समाज से हाल ही में जुड़े नए सदस्यों का भी अभिनंदन किया गया, जिससे आयोजन का माहौल और भी उत्साहपूर्ण हो गया।


सम्मेलन में पेंशनर समाज के विकास, उनके अधिकारों की रक्षा और भविष्य की योजनाओं को लेकर व्यापक चर्चा की गई। वक्ताओं ने पेंशनरों की समस्याओं के समाधान के लिए एकजुट होकर प्रयास करने का आह्वान किया। वार्षिक प्रतिवेदन अध्यक्ष हीरा सिंह वर्मा ने पढ़ा। वार्षिक आय व्यय की जानकारी कोषाध्यक्ष के पी हिरवानी ने दी। इस अवसर पर सचिव विष्णु वर्मा, अमर चंद वर्मा, सहित पेंशनर समाज के सदस्य बड़ी संख्या में मौजूद रहें।






