पाटन। यादव समाज पाटन सर्किल कोसरिया यादव समाज का वार्षिक अधिवेशन आगामी 1 मार्च को अमलेश्वर में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम थाना के सामने स्थित मैदान में संपन्न होगा, जिसमें समाज के बड़ी संख्या में लोग शामिल होंगे।
कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 9 बजे कलश यात्रा के साथ होगी। इसके पश्चात जिला अध्यक्ष द्वारा सामाजिक संबोधन किया जाएगा, जिसमें समाज की एकता, संगठन और विकास से जुड़े विषयों पर विचार रखे जाएंगे।
अधिवेशन में अतिथियों का संबोधन भी होगा। साथ ही बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे, जो कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रहेंगे।
इसके अलावा सामाजिक स्तर पर विवाह योग्य युवक-युवतियों का परिचय सम्मेलन भी आयोजित किया जाएगा, जिससे समाज के परिवारों को आपसी परिचय और संवाद का अवसर मिलेगा।
समाज के पदाधिकारियों ने अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।







