यादव ठेठवार समाज महासभा का वार्षिक अधिवेशन 5 अप्रैल को राजिम में, पाटन से भी पदाधिकारी होंगे शामिल


पाटन।।यादव ठेठवार समाज महासभा छत्तीसगढ़ का वार्षिक अधिवेशन 5 अप्रैल को आयोजित किया जाएगा। यह अधिवेशन गरियाबंद जिले की धर्म नगरी राजिम में मेला ग्राउंड के सामने स्थित सामाजिक भवन में संपन्न होगा।
पाटन राज ठेठवार यादव समाज के मीडिया प्रभारी बलराम यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि अधिवेशन में पाटन राज से समाज के पदाधिकारी एवं वरिष्ठजन बड़ी संख्या में शामिल होंगे।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में कैबिनेट मंत्री गजेंद्र यादव उपस्थित रहेंगे। अधिवेशन की अध्यक्षता समाज के प्रांतीय अध्यक्ष गुलेंद्र यादव करेंगे। वहीं विशेष अतिथि के रूप में विधायक रोहित साहू, विधायक द्वारकाधीश यादव, महेश यादव एवं सतीश यादव की उपस्थिति रहेगी।
अधिवेशन को लेकर समाज के लोगों में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।