डुंडेरा स्कूल में वार्षिकोत्सव व पुरस्कार वितरण समारोह का हुआ आयोजन,पीसीसी महासचिव जितेंद्र साहू हुए शामिल

स्कूल जीर्णोद्धार के लिए 65 लाख स्वीकृति के लिए स्कूल समिति ने गृहमंत्री का माना आभार

उतई।शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला डुंडेरा में बुधवार को वार्षिकोत्सव व पुरुस्कार वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम के मुख्यातिथि प्रदेश कांग्रेस महासचिव जितेंद्र साहू थे।विशिष्ठ अतिथि के रूप में नगर निगम रिसाली के सभापति केशव बंछोर,एमआईसी सदस्य सनिर साहू,एल्डरमेन तरुण बंजारे, पार्षद रोहित धनकर,जाहिर अब्बास,अनिल देशमुख शामिल हुए।इस दौरान स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमो की भी प्रस्तुति दी गयी में साथ ही एनसीसी में विजयी प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों का सम्मान किया गया।मुख्यातिथि जितेंद्र साहू ने अपने उद्बोधन में कार्यक्रम की बधाई देते हुए कहा की अच्छी शिक्षा एवं संस्कार ही जीवन को एक नया रुप देते हैं। हमें समाज को शिक्षित एवं संस्कारित बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहना चाहिए।कार्यक्रमों से छात्र-छात्रों में छिपी हुई प्रतिभा को निखारना आसान होता है।कार्यक्रम में शाला विकास समिति के अध्यक्ष धनेश मानिकपुरी ने स्वागत भाषण प्रस्तुत किया और स्कूल की गतिविधियों की जानकारी दी और पुराने स्कूल भवन की डिस्मेंटल कर नए भवन बनाने 65 लाख की राशि स्वीकृति के लिए गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू का आभार माना।कार्यक्रम का संचालन सरला बजाज,रमा अग्निहोत्री व संतोष बंजारेबएवँ आभार प्राचार्य सरिता मसीह ने किया।कार्यक्रम में प्राचार्य सरिता मसीह,संकुल समन्वयक पुरुषोत्तम सपहा,विधायक प्रतिनिधि जीनत साहू,लोमन सोनी,प्रदीप बंजारे,शाला विकास समिति के सदस्य संतोष बंजारे, गंगोत्री साहू,संजय साहू,चेतन साहू सहित स्कूल स्टाफ व ग्रामवासी शामिल हुए।