पाटन। स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय घुघुवा क में वार्षिक उत्सव एवं सम्मान समारोह कार्यक्रम सोमवार 2 फरवरी को विद्यालय प्रबंधन एवं विकास समिति के तत्वाधान में आयोजित किया गया है। यह आयोजन विद्यालय परिसर में भव्य रूप से संपन्न होगा। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएगी। समस्त पालक एवं आस पास के ग्रामवासियों को अधिक से अधिक संख्या में उपस्थिती हेतु आमंत्रित किया गया है।







