शा.उ.मा.वि थनौद में वार्षिक उत्सव मनाया

संजय साहू

अंडा। दुर्गग्रामीण विधान सभा क्षेत्र के पं. लखनलाल शर्मा शा.उ.मा.वि थनौद में वार्षिक उत्सव मनाया । सभी अतिथियों द्वारा सरस्वती , भारत माता,गाधीं जी के तैलचित्र में पुजा पाठ करके सभी अतिथियों का भव्य फूल माला गुलदस्ता देकर सम्मानित किए गए। इस वार्षिक उत्सव कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीमती बी. पाल पूर्व प्राचार्य शा.उ.मा.वि. थनौद ,विशिष्ट अतिथि हरेन्द्र देव धृतलहरे सभापति, जनपद पंचायत दुर्ग, जागेश्वरी धन्नु देशमुख सरपंच ग्राम पंचायत थनौद, महेंद्र सिन्हा,धन्नु देशमुख, प्रदीप शर्मा पूर्व अध्यक्ष शाला विकास समिति पं. ल.ला. शर्मा शा.उ.मा.वि. थनौद अध्यक्षता अनिल कुमार गजपाल प्रभारी प्राचार्य एवं मनेन्द्र कुमार राय प्रधान अध्यापक,समस्त शिक्षक एवं कर्मचारी गण व ग्रामीण जन उपस्थित थे। वार्षिक उत्सव कार्यक्रम में बच्चों ने लोक संस्कृति को जोड़ते हुए सुआ, कर्मा,  राउत नाचा,  पंथी, नृत्य कर सभी के मन को मोह लिया। जनपद सदस्य हरेन्द्र देव ने कहा कि जिससे भविष्य में अन्य छात्र-छात्राओं को भी विद्यालय में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने हेतु प्रेरणा मिले । इस अवसर पर हरेन्द्र देव ने सभी को आशीर्वाद प्रदान करते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। इस कार्यक्रम में सभी अतिथियों को पौधा देकर सम्मानित किए गए।