पंडरिया-ब्लाक के शासकीय प्राथमिक शाला पौनी में सोमवार
को शहीदों को नमन वार्षिक उत्सव एवं मेधावी छात्र/छात्राओं का सम्मान समारोह” कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जिसमें जैतराम साहू सरपंच प्रतिनिधि के मुख्य आतिथ्य व विष्णु साहू पूर्व मंडी अध्यक्ष पंडरिया की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ।
उक्त कार्यक्रम में शाला के नन्हे- मुन्हे बच्चों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। शहीदों को नमन संबंधित बहुत ही अच्छा एक्ट प्रस्तुत किया गया।


इसके अलावा घोड़ा नाच, जय गंगा, सेना से संबंधित अभिनय प्रस्तुति, आदिवासी नृत्य, प्रभु श्रीराम को समर्पित राम आएंगे ” नृत्य एवं अन्य एक से बढ़कर एक कार्यक्रमों का प्रस्तुतीकरण किया गया। उक्त कार्यक्रम में शाला के प्रधान पाठक वासुदेव सिंह, शिक्षक कर्नल तिवारी का सराहनीय योगदान रहा।
शाला में पूर्व में पदस्थ शिक्षिका इन्दुकला राजपूत को रामायण और श्रीफल भेंटकर भावभीनी विदाई दी गई। प्रतिभावान छात्र छात्राओं के उत्साह वर्धन के लिए, शाला में 2009 से लेकर 2023 तक अध्ययनरत कक्षा
पाँचवी में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र- छात्राओं व उनके माता पिता का सम्मान किया गया।






