सरस्वती शिशु मंदिर हाई स्कूल कुंडा में वार्षिक उत्सव एवं मातृ पितृ पूजन एवं सम्मान समारोह का हुआ आयोजन


पंडरिया। प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी कुंडा में संचालित सरस्वती शिशु मंदिर हाई स्कूल कुंडा में वार्षिक उत्सव ,मातृ पितृ
पूजन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया था जिसमें मुख्य अतिथि ने कहा पढ़ाई के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी जरूरी है जिससे बच्चे काफी उत्साह में नजर आते हैं एवं बच्चों का सर्वांगीण विकास अधिक होता है, और बच्चों को हमेशा अच्छे-अच्छे ज्ञान की बातें भी बताते रहना चाहिए जिससे बच्चे काफी खुश रहते है ।

छोटे-छोटे बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम में आए हुए अतिथियों का मन मोह लिया कक्षा नवम भैया बहनों के द्वारा दशम के भैया बहनों को पेन और श्रीफल देकर विदाई दी गई और आशीर्वाद प्राप्त किए साथ ही विद्यालय परिवार द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर दशम के बच्चो का सम्मान किया गया और दशम के वार्षिक परीक्षा में अच्छे अंकों के साथ सफल होने की शुभकामनाएं दी गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री विशेषर पटेल , जी अध्यक्ष गो सेवा आयोग छ,ग, शासन अध्यक्षता रामस्वरूप साहू पूर्व मंडल अध्यक्ष विशिष्ट अतिथि उत्तर यादव जी सरपंच हरेंद्र चंद्राकर,कृष्ण चंद्राकर नकुल चंद्राकर सुधा राम साहू, रामावतार विश्वकर्मा, बाबूलाल चंद्राकर, भागवत साहू ,चेतराम साहू, शशांक शर्मा, उत्तर साहू, देवव्रत वैष्णव, जय राम साहू, कली राम चंद्राकर होरीलाल गबेल, प्रदीप रजक, सहित छात्र छात्राए आचार्य जी एवं दीदी जी सहित मातृ शक्ति अभिभावक और पलकगण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे कार्यक्रम का सफल संचालन नारायण दीप पाटले ने किया ततपश्चात प्राचार्य ईश्वरी राम साहू ने सभी का आभार व्यक्त किया