स्व. दाऊ रामचन्द्र साहू सेजेश विद्यालय पाटन में वार्षिक उत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह संपन्न


पाटन स्थित स्व. दाऊ रामचन्द्र साहू सेजेश विद्यालय में वार्षिक उत्सव, प्रतिभा सम्मान एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद विजय बघेल रहे। वहीं विशेष अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश मंत्री जितेंद्र वर्मा, दिलीप साहू, नगर पंचायत अध्यक्ष निक्की भाले, उपाध्यक्ष निशा सोनी, मंडल अध्यक्ष रानी केशव बंछोर सहित पार्षदगण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों के स्वागत से हुई। शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष मिलन देवांगन एवं शिक्षकों द्वारा सभी अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया तथा मंच पर उनका सम्मान किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रतिभावान विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। अतिथियों ने बच्चों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं, जिन्हें उपस्थित जनसमूह ने खूब सराहा। पूरे आयोजन में उत्साह और अनुशासन का वातावरण देखने को मिला।इस अवसर पर शाला विकास समिति के सदस्य भगत राम बंछोर  , रोहित देवांगन ,  दिनेश निषाद , प्रमोद सिन्हा , श्रीमती विनीता देवांगन , श्रीमती रेणुका बिजोरा ,  आदित्य पांडेय  ,  नागेंद्र साहू , भाजपा कार्यकर्ता  दामोदर चक्रधार ,सागर सोनी ,योगेश सोनी , चिरंजीव देवांगन  कुलेश्वर भले  सहित सभी कार्यकर्ता एवं पालकगण मौजूद रहे।