संजय साहू

अंडा। दाऊ कुर्मी स्व. प्यारेलालबेलचंदन शा.उ.मा.शा.तिरगा मे वार्षिक उत्सव को हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया । इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथिमान ललित चन्द्राकर विधायक दुर्ग ग्रामीण , विशेष अतिथि दाऊ प्रीतपाल बेलचंदन पूर्व अध्यक्ष जिला सहा.बैंक दुर्ग, जनपद सदस्य हेमकुमारी देशमुख,समाजसेवी दाऊ गोपेन्द्र किशोर बेलचंदन, सरपंच घसिया राम देशमुख, प्राचार्य श्रीमती पुष्पा रामटेके, प्रधानपाठक पूर्व माध्यमिक यादव , पार्वती साहु प्र.पा.प्राथमिक, संकुल समन्वयक संजय चन्द्राकर व समस्त शिक्षक उपस्थित रहे । छात्र छात्रो के द्बारा छत्तीसगढी ,मराठी ,पंजाबी, देशभक्ति गीतो मे रोचक नृत्य व मोबाइल फोबिया नाटक से ज्ञानवर्धक संदेश दिया गया ।कार्यक्रम को देखने के लिए समस्त पालक व ग्रामीणजन उपस्थित रहे। मंच संचालन जीवन लाल ठाकुर व्याख्याता के द्बारा किया गया ।






