सरस्वती शिशु मंदिर तरीघाट में वार्षिक उत्सव संपन्न


तरीघाट स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में वार्षिक उत्सव का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद दुर्ग विजय बघेल रहे। समारोह में विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की आकर्षक प्रस्तुतियां दी गईं, जिन्हें उपस्थित अतिथियों ने सराहा।
इस अवसर पर विशेष रूप से सरपंच चंद्रिका साहू, लोकमनी चंद्राकर, निर्मल जैन, राजा पाठक सहित अनेक गणमान्य नागरिक, अभिभावक एवं विद्यालय परिवार के सदस्य उपस्थित रहे। अतिथियों ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विद्यालय के शैक्षिक एवं सांस्कृतिक प्रयासों की प्रशंसा की।