पंडरिया।ब्लाक के ग्राम डोमसरा स्थित भारतमाता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में बुधवार को वार्षिक उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जिसमें अतिथि के रूप में पंडरिया थाना प्रभारी(प्रशिक्षु डीएसपी)अमृता पैकरा, कार्तिकेश्वर जांगड़े, उपस्थित थे।थाना प्रभारी पंडरिया एवम कुंडा ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि पढ़ाई जीवन में शिक्षा के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम जरूरी है।उन्होंने कहा कि अब बालिकाएं भी किसी क्षेत्र में पुरुष से कम नहीं है। उनके द्वारा पढ़ाई की तैयारी के संबंध में बच्चों को बताया गया साथ ही प्रतियोगी परीक्षा के संबंध में जानकारी दी गई।इससे पूर्व नारायण ठाकुर व अनुज राम जायसवाल ने संबोधित ने बच्चों को आगे बढ़ने प्रोत्साहित किया ,साथ ही खेल ,सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ पढ़ाई पर विशेष ध्यान देने कहा गया। बच्चों द्वारा कार्यक्रम में बालिका शिक्षा पर नाटक प्रस्तुत किया गया।साथ ही बस्तरिहा गीत में नृत्य,छत्तीसगढ़ गीत पर नृत्य,सुआ नृत्य,कर्मा नृत्य,पंथी नृत्य सहित सभी लोग गीत पर नृत्य प्रस्तुत किया गया।कार्यक्रम में सरपंच अनिल पटेल व विजय धृतलहरे,विद्यालय के संचालक डीएन चंद्राकर,जेठूराम, प्राचार्य- ओ पी चंद्राकर,शिक्षक- राजेश गबेल,लेखा राम यादव,जगमोहन पटेल,मोरध्वज चंद्राकर,अमित दास सहित ग्रामीण व स्कूल के बच्चे उपस्थित थे।







