पाटन। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सांकरा का वार्षिक उत्सव 5 जनवरी को होगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाज सेवी गुरमेल सिंह सैनी होंगे। अध्यक्षता smdc अध्यक्ष ओम प्रकाश चंद्राकर करेंगे। विशेष अतिथि समाज सेवी मोनेंद्र छाबड़ा , सरपंच रेमन यशवंत जांगड़े, उपसरपंच घनश्याम साहू, सेवा निवृत शिक्षक राम सहाय विश्वकर्मा होंगे। बच्चो के द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुति भी दी जाएगी। इसके अलावा अतिथियों के द्वारा शाला के प्रतिभावान बच्चो का सम्मान भी किया जाएगा।।

- January 5, 2023