शैलदेवी महाविद्यालय अंडा में वार्षिक उत्सव का आयोजन

संजय साहू अंडा। शैलदेवी महाविद्यालय अंडा दुर्ग में वार्षिक उत्सव का रंगारंग आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राजन कुमार दुबे अध्यक्ष शैलदेवी महाविद्यालय अंडा रहे , साथ में डॉ. के एन मिश्रा प्राचार्य शैल देवी महाविद्यालय अंडा, दुर्ग, डॉ. रजनी राय संयुक्त संचालक शैलदेवी महाविद्यालय अंडा, दुर्ग, डॉ. रश्मि पांडे उपप्राचार्य शैलदेवी महाविद्यालय अंडा, दुर्ग उपस्थित हुए । कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ने दीप प्रज्वलन करके तथा छत्तीसगढ़ी राजकीय गीत से हुआ। प्राचार्य के द्वारा स्वागत भाषण प्रस्तुत किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम के प्रस्तुति में सांस्कृतिक विविधता के अंतर्गत विभिन्न राज्यों से संबंधित गीत, एकल नृत्य, युगल नृत्य तथा समूह नृत्य की प्रस्तुति महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा दी गई। इसके साथ ही छात्रों ने नैतिकता संबंधी अपने नाटक की प्रस्तुति करके अभिनय के द्वारा अभिव्यक्त किये।


प्राचार्य ने महाविद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए कहा कि राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खिलाड़ियों ने महाविद्यालय का प्रतिनिधित्व किये जिसमें बीसीए द्वितीय वर्ष से मंजूषा साहू टेबल टेनिस में गुवाहाटी राष्ट्रीय स्तर पर। बी ए प्रथम वर्ष बॉक्सिंग पंजाब राष्ट्रीय स्तर पर , बी ए द्वितीय वर्ष से रूपेंद्र एथलेटिक्स जिला स्तरीय बिलासपुर मे सिल्वर मेडल, डीएलएड से गिरधर स्विमिंग अंतर महाविद्यालय स्तरीय, बीसीए से देविका दौड़ में सेक्टर स्तरीय , बीएससी से जानवी चंद्राकर थाई बॉक्सिग राष्ट्रीय स्तर में मध्यप्रदेश मे गोल्ड मेडल प्राप्त किया।इस प्रकार यहाँ के विद्यार्थियों ने महाविद्यालय का नाम रोशन किये। इसी प्रकार से उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सत्र 2022-23 के दिलेश्वरी ओझा तैराकी स्वर्ण पदक प्राप्त किया, चिंतापूर्णि फुटबॉल से इंटर कॉलेज तक गए , प्रियंका निर्मलकर शतरंज ईस्ट जोन इंटर कॉलेज , भावना शतरंज ईस्ट जोन इंटर कॉलेज ,हर्ष राजपूत खो- खो में ईस्ट इंटर कॉलेज में प्रतिनिधित्व करते हुए महाविद्यालय का नाम रोशन किये मैं उन सभी के उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं। इसी क्रम में मुख्य अतिथि ने कहा कि महाविद्यालय अपने छोटे-छोटे प्रयासों के दौरान नई ऊंचाइयों की ओर अग्रसर हो रहा है । उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि सभी क्षेत्रों में पारंगत होने के लिए पढ़ाई लिखाई के साथ अन्य गतिविधियों में भाग लेना चाहिए जिससे आपका सर्वाधिक विकास होगा । सांस्कृतिक कार्यक्रम के उपरांत महाविद्यालय के वार्षिक ,शैक्षिक खेल तथा अन्य गतिविधियों के संबंध में प्रमाण पत्र तथा पुरस्कार वितरण किया गया जिसमें वार्षिक परीक्षा परिणाम सत्र 2022-23 कला संकाय से प्रथम कामिनी निषाद, द्वितीय लोमेश साहू , तृतीय पार्वती यादव। बी कॉम से प्रथम शालिनी पांडे, द्वितीय विनय कुमार , तृतीय थलेश्वरी। एम. कॉम अंतिम वर्ष से प्रथम अनुमति , द्वितीय मीनाक्षी साहू, तृतीय निशा। बीएससी अंतिम वर्ष से प्रथम स्थान पर कुंदन यादव , द्वितीय किरण साहू , तृतीय प्रियंका निर्मलकर ।कुंदन यादव ने हेमचंद यादव विश्वविद्यालय की सूची में दसवां स्थान प्राप्त किया। समाज कार्य संकाय के अंतिम वर्ष से प्रथम गीतांजलि, द्वितीय पूजा चंद्राकर , तृतीय राजराजेश्वरी पाटिल। गीतांजलि और पूजा चंद्राकर हेमचंद यादव विश्व विद्यालय की प्राविण्य सूची में क्रमशः पांचवा व छटवा स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार योग एवं दर्शन शास्त्र संकाय से प्रथम ज्योति देवांगन, द्वितीय तनु चंद्राकर, तृतीय जय श्री सोनवानी । कंप्यूटर संकाय डीसीए से प्रथम श्रेया चंद्राकर , द्वितीय सुमन साहू , तृतीय खुशी ठाकुर । पीजीडीसीए से प्रथम भूपेश कुमार साहू , द्वितीय नूतन, तृतीय सुचित्रा। बीसीए अंतिम वर्ष से प्रथम उमेश कुमार साहू, द्वितीय चमन लाल । डीएलएड अंतिम वर्ष से प्रथम श्यामचंद महतो, द्वितीय दुर्गेश कुमार व अवधेश कुमार, तृतीय दुलेश्वरी साहू। B.Ed अंतिम वर्ष से प्रथम दीपशिखा, द्वितीय श्रद्धा गुप्ता व मनीष कुमार, तृतीय नितेश कुमार । बीएससी बी.एड. संकाय
से विश्वविद्यालय की प्रावीण्य सूची में दूसरे स्थान पर वीरेंद्र वर्मा , तीसरे स्थान पर लीशमिता देवांगन , चौथे स्थान पर पूजा विश्वास, पांचवा चांदनी पांडा व नीतीश कुमार , छठवां हेमा साहू , आठवां रोशन दास , नौवां काजल श्रीवास , दसवां ललित कारले। महाविद्यालय में इस वर्ष एक नवीन पुरस्कार का निर्माण कर ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ जिसमें बी ए से अनामिका साहू, बीकॉम से मोनिका निर्मलकर, B.Ed 4th सेमेस्टर से निखिल जोशी , बीएससी बीएड फोर्थ सेमेस्टर से पद्मश्री शर्मा डीएलएड सेकंड ईयर से रूपेश रावटे, बीएससी अंतिम से जितेश सिन्हा, M.Com अंतिम वर्ष से चमन चंद्राकर, एमएसडब्ल्यू अंतिम वर्ष से फनिश देवांगन , योग अंतिम वर्ष से रितु कुंभकार और बीसीए से लुमेश साहू को पुरस्कार दिया गया। सभी पुरस्कार मुख्य अतिथि द्वारा प्रदान किया गया । कार्यक्रम का संचालन जितेश मिश्रा ने किया।