पंडरिया।नगर से सटे ग्राम मैनपुरा में रविवार दोपहर वार्षिक उत्सव समारोह का आयोजन किया गया।जिसमें अतिति के रूप में अर्जुन तिवारी व आनंद सिंह शामिल हुए।कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र–छात्राओं द्वारा अनेक सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गईं, जिन्हें उपस्थित अतिथियों एवं अभिभावकों ने सराहा। इस अवसर पर अर्जुन तिवारी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला तथा कहा कि पढ़ाई जीवन मे पढ़ाई के साथ सांस्कृतिक गतिविधियों का महत्वपूर्ण स्थान है।साथ ही बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
वहीं आनंद सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने विद्यालय परिवार को सफल आयोजन के शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर ईश्वरशरण ,श्याम कश्यप ,श्री प्रशांत सिंह, शाला प्रबंधन से सरस श्रीवास्तव,चंद्रकमल गुप्ता , उतरा ध्रुव, भुनेश्वरी सोनी,सोनिमा यादव सहित सभी शिक्षक और अभिभावक व ग्रामीण उपस्थित थे।








