पाटन। शासकीय चंदूलाल चंद्राकर स्नात्तकोत्तर महाविद्यालय पाटन में कल वार्षिकोत्सव उमंग 2025 का आयोजन महाविद्यालय प्रागण में रखा गया है. महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ नंदा गुरवारा ने जानकारी देते हुए बताया की कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दुर्ग लोकसभा के सांसद विजय बघेल जी, विशेष अतिथि के रूप में जितेंद्र वर्मा निवर्तमान जिलाध्यक्ष भाजपा दुर्ग जिला, सुरेन्द्र कौशिक जिलाध्यक्ष भाजपा दुर्ग, योगेश निक्की भाले अध्यक्ष जनभागीदारी प्रबंधन समिति पाटन कालेज, हर्षा चंद्राकर सदस्य जिला पंचायत सदस्य, रानी बंछोर, अध्यक्ष भाजपा मध्य पाटन मंडल, आर आर चक्रधर सेवानिवृत्त शिक्षक व जनभागीदारी सदस्य है। आगे जानकरी देते हुए प्राचार्य डॉ नंदा गुरवारा ने बताया की वार्षिकोत्सव को उमंग 2025 का नाम दिया गया है मंचीय कार्यक्रम के पश्चात छात्र छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया जायेगा। कार्यक्रम की सफल आयोजन हेतु महाविद्यालय स्तर पर विभिन्न समितियों का गठन किया गया है।







