गांधी मेमोरियल हायर सेकेंडरी स्कूल में वार्षिक उत्सव एवं ऑडिटोरियम का होगा उद्घाटन

नंदिनी-अहिवारा। नगर के प्रतिष्ठित गांधी मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में वार्षिक उत्सव समारोह एवं नवनिर्मित ऑडिटोरियम का उद्घाटन समारोह का भव्य आयोजन शनिवार, 22 नवंबर 2025 को अपराह्न 3:00 बजे किया जाएगा।

इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ शासन के शिक्षा मंत्री श्री गजेंद्र यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर समारोह की शोभा बढ़ाएंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता रेवरेंट मदर एन मारिया करेंगी।

विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर पालिका परिषद अहिवारा के अध्यक्ष श्री विद्यानंद कुशवाहा, रेवरेंट सिस्टर अविला, सिस्टर अनंत एवं विद्यालय की प्राचार्या सिस्टर फिनसी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगी।

इस अवसर पर विद्यालय के समस्त विद्यार्थी एवं उनके पालक बड़ी संख्या में शामिल होकर कार्यक्रम को भव्यता प्रदान करेंगे। कार्यक्रम को लेकर विद्यालय प्रबंधन एवं छात्रों में उत्साह का माहौल है।