पीएम श्री स्कूल अखरा में वार्षिक उत्सव एवम सम्मान समारोह 12 फरवरी को

पाटन।पीएम श्री शासकीय प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला अखरा में वार्षिक उत्सव एवम सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा हैं
कार्यक्रम का आयोजन 12 फरवरी गुरुवार को सुबह 11 बजे से किया जायेगा।


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि योग आयोग के अध्यक्ष रूप नारायण सिन्हा होंगे।अध्यक्षता जितेंद्र वर्मा विशिष्ट अतिथि सुरेंद्र कौशिक श्रीमती कीर्ति नायक योगेश भाले निशा सोनी कमलेश वर्मा नेहा वर्मा होंगे।साथ ही शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष सहित समिति के सदस्य उपस्थित रहेंगे।

कार्यक्रम में बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी साथ ही साथ होनहार विद्यार्थियों का सम्मान किया जाएगा।
समस्त जानकारी स्कूल के शिक्षक चंचल कुमार द्विवेदी गोपेन्द्र साहू एवम सन्तोष वर्मा ने दी।