पीएम श्री प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला अखरा (पाटन ) में वार्षिकोत्सव एवं सम्मान समारोह का आयोजन

पाटन।।पीएम श्री प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला अखरा (पाटन ) में वार्षिकोत्सव एवं सम्मान समारोह का  आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि  रूप नारायण सिन्हा  अध्यक्ष योग आयोग छत्तीसगढ़ कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त थे।  अध्यक्षता जितेंद्र वर्मा  प्रदेश मंत्री ने की। भाजपा अति विशिष्ट अतिथि योगीराज साहू  प्राचार्य कोलर अभनपुर, मकीर्ति नायक अध्यक्ष जनपद पंचायत पाटन , योगेश निक्की भाले अध्यक्ष नगर पंचायत पाटन ,निशा सोनी योगेश सोनी उपाध्यक्ष नगर पंचायत पाटन ,प्रणव शर्मा सभापति जनपद पंचायत पाटन ,श्रीमती नेहा बाबा वर्मा सभापति नगर पंचायत पाटन, केवल देवांगन सभापति नगर पंचायत पाटन, अतुल तिवारी, नीरज सिन्हा  की आतिथ्य में बड़े हर्षोल्लास के साथ वार्षिक उत्सव एवं सम्मान समारोह मनाया गया। जिसमें बच्चों ने अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुति सरस्वती वंदना भरथरी कर्मा ददरिया योग नृत्य बारहमासी अन्य छत्तीसगढ़ी लोकगीत लोक कला के प्रस्तुति दी एवं खेल योग एवं संगीत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों का सम्मान मुख्य अतिथि द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि द्वारा अपने उद्बोधन में गुरुकुल की परंपरा के विषय में प्रकाश डाला और बताया कि हमें पुरानी पद्धतियों के अनुसार बच्चों को शिष्टाचार सिखाना अति आवश्यक है आधुनिक एवं प्राचीन परंपरा को जोड़ते हुए बच्चों को बच्चों को नैतिक शिक्षा दी जाए साथ ही साथ जितेंद्र वर्मा जी ने पीएम श्री के विषय में सारगर्भित बातें बताएं की पीएम श्री विद्यालय का उद्देश्य बच्चों को सुविधा युक्त शिक्षा और संगीत योग गतिविधि अग्रणी करना है।
कार्यक्रम में शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष द्वारा श्रीमती राजेश्वरी वर्मा एवं चंद्रशेखर छेदय्य्या सांसद प्रतिनिधि योगेश्वर वर्मा ,बाबा वर्मा ,सुशील कश्यप ,रामनाथ साहू ,जी गंगाराम निषाद, जी नेहा चक्रधारी, जी भास्कर देवांगन ,सुभाष भारती, सीताराम देवांगन, मधु ठाकुर एवं पार्षद नगर पंचायत पाटन एवं प्रधान पाठक द्वय गोपेन्द्र कुमार साहू संतोष कुमार वर्मा एवं समस्त शिक्षगण उपस्थित रहे।