PM SHREE स्कूल विनायकपुर में वार्षिक उत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह का हुआ आयोजन

अंडा। वार्षिक उत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह पीएम श्री शासकीय प्राथमिक शाला विनायकपुर में वार्षिक उत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया इस कार्यक्रम में कक्षा पहले से लेकर 12वीं तक के सभी विद्यार्थी शामिल हुए। कार्यक्रम का उद्घाटन ललित चंद्राकर (विधायक विधानसभा क्षेत्र दुर्ग ग्रामीण), प्रीतपाल बेलचंदन(अध्यक्ष जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्या दुर्ग) के द्वारा किया गया कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में अजीत चंद्राकर (सभापति जनपद पंचायत दुर्ग),श्रद्धामयी मिश्रा( प्राचार्य), योगेंद्र दिल्लीवार (सरपंच ग्राम पंचायत विनायकपुर) दुर्गा पुरुषोत्तम चौधरी (सरपंच ग्राम पंचायत आमटी),शशि ठाकुर(उपसरपंच), मोतीलाल मारकंडे (अध्यक्ष एसएमडीसी) ,जगन्नाथ देवांगन (अध्यक्ष) त्रेता चंद्राकर (सलाहकार ) सुरेश साहू, उपस्थित रहे। कार्यक्रम में शाला की विद्यार्थियों के द्वारा विभिन्न संस्कृतियों को दर्शाते हुए नृत्य प्रस्तुत किया गया जिसमें छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति ,भारत की संस्कृति एवं देशभक्ति से ओतप्रोत प्रस्तुति ऑपरेशन सिंदूर को दर्शाया गया।
वार्षिक उत्सव के माध्यम से शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों का सम्मान किया गया
मुख्य अतिथि की अआसंदी से ललित चंद्राकर ने जन समुदाय का आव्हान किया कि माता-पिता बच्चों के प्रथम गुरु होते हैं इसलिए शिक्षा के साथ-साथ संस्कार घर से ही प्रदान करें।


विशेष अतिथि की आसंदी से प्रीतपाल बेलचंदन ने कहा कि विकसित भारत के निर्माण में बच्चों की महती भूमिका है। बच्चे देश के भविष्य हैं।
कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन टीकेन्द्र चन्द्राकर (प्रधान पाठक पीएम श्री शासकीय प्राथमिक शाला विनायकपुर) ने किया।