पाटन।संत विनोबा भावे कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र, मर्रा में वार्षिक समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. संजय शर्मा, अधिष्ठाता छात्र कल्याण, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर थे। कार्यक्रम में डॉ. अजय वर्मा, अधिष्ठाता, कृषि अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी महाविद्यालय, रायपुर, डॉ. विनम्रता जैन, अधिष्ठाता, पं. शिवकुमार शास्त्री कृषि महाविद्यालय, राजनांदगांव तथा डॉ. विजय जैन, वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख, कृषि विज्ञान केंद्र, पाहंदा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. अनिल कुमार वर्मा, अधिष्ठाता संत विनोबा भावे कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र, मर्रा (पाटन) द्वारा की गई।

समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ। इस अवसर पर महाविद्यालय की वार्षिक पत्रिका “आरोहण-2026” का अतिथियों द्वारा विधिवत विमोचन किया गया। पत्रिका में विद्यार्थियों एवं प्राध्यापकों की साहित्यिक, वैज्ञानिक एवं रचनात्मक अभिव्यक्तियों को स्थान दिया गया है।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गईं। साथ ही शैक्षणिक, खेलकूद, सांस्कृतिक एवं /अन्य सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। साथ ही छात्र संघ का शपथ ग्रहण अतिथियों द्वारा किया गया!
मुख्य अतिथि डॉ. संजय शर्मा ने अपने उद्बोधन में विद्यार्थियों को कृषि क्षेत्र में नवाचार, अनुसंधान एवं आधुनिक तकनीकों को अपनाने के लिए प्रेरित किया, साथ ही खेलकूद एवं सांस्कृतिक गतिविधियों की विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास में अहम भूमिका को स्पष्ट किया। विशिष्ट अतिथियों ने भी विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु ऐसे आयोजनों की महत्ता पर प्रकाश डाला।
ईस दौरान डॉ. अजय वर्मा ने महाविद्यालय के उपलब्धियों की सराहना करते हुये कहा की महाविद्यालय बहुत ही कम समय मे आज नई उच्चाईयों को छू रहा है! जो सबकी मेहनत का परिणाम है!
अध्यक्षीय उद्बोधन में डॉ. अनिल कुमार वर्मा ने महाविद्यालय की उपलब्धियों एवं भावी योजनाओं की जानकारी देते हुए सभी अतिथियों, प्राध्यापकों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए आयोजन की सफलता में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
कार्यक्रम मे डॉ. विजय जैन, डॉ. विनम्रता जैन ने भी बारी बारी से उद्बोधन दिया!
कार्यक्रम का संचालन डॉ. किरण नागराज तथा आभार डॉ. मोहनिशा सिंग राजपूत ने किया!
ईस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारियों सहित बड़ी संख्या मे छात्र-छात्राओं तथा अभिभावकों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।






