पाटन।।
शासकीय पुरनचंद कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, तर्रा में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी वार्षिक उत्सव का आयोजन विद्यालय परिसर में किया जा रहा है। यह आयोजन 31 जनवरी 2026, शनिवार को प्रातः 10 बजे से संपन्न होगा।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला पंचायत दुर्ग की सभापति श्रीमती नीलम राजेश चन्द्राकर होंगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता जनपद पंचायत पाटन की अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति नायक करेंगी।
कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में पूर्व जनपद पंचायत अध्यक्ष पाटन श्रीमती हर्षा लोकमणी चन्द्राकर, जनपद पंचायत पाटन के सभापति प्रणव शर्मा, जनपद पंचायत सदस्य श्रीमती संतोषी ठाकुर, भाजपा मंडल अमलेश्वर के अध्यक्ष कमलेश चन्द्राकर, ग्राम पंचायत तरी के सरपंच विपिन चन्द्राकर एवं ग्राम पंचायत तर्रा के उपसरपंच राकेश चन्द्राकर की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।
वार्षिक उत्सव के दौरान छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। विद्यालय प्रबंधन एवं विकास समिति द्वारा क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, अभिभावकों एवं गणमान्य नागरिकों से कार्यक्रम में उपस्थित होकर छात्राओं का उत्साहवर्धन करने की अपील की गई है।
यह जानकारी शाला प्रबंधन एवं विकास समिति के अध्यक्ष द्वारा दी गई।







