कुंडा कालेज के संपन्न हुआ वार्षिक उत्सव,पुरुस्कार वितरण किया गया।


पंडरिया-ब्लाक के ग्राम कुंडा स्थित नवीन महाविद्यालय में गुरुवार को वार्षिक उत्सव व पुरुष्कार वितरण किया गया।जिसमें मुख्य अतिथि के रूप के पंडरिया विधायक भावना बोहरा उपस्थित रहीं।श्रीमती बोहरा ने संबोधित करते हुए कहा कि पढ़ाई के साथ ही लक्ष्य तय करना चाहिए।लक्ष्य तय कर पढ़ाई करने से सफलता निश्चित प्राप्त होती है।उन्होंने उपस्थित छात्र-छात्राओं से सवाल करते हुए कहा कि कौन-कौन अपना फील्ड तय कर चुके हैं।उन्होंने कहा कि पढ़ाई के दौरान ही यह उद्देश्य स्पष्ट होना चाहिए कि डॉक्टर,शिक्षक,इंजीनियर या प्रशासनिक सेवा में जाना है।उन्होंने कहा कि किसी भी जगह में पहुंचने के लिए कुछ करना होता है।मेहनत ,लगन व विश्वास के साथ ही सफलता मिलती है।उन्होंने राष्ट्र भाषा,स्थानीय बोली तथा अन्य देशों में संपर्क के लिए अंग्रजी भाषा के महत्व को बताया तथा सभी भाषा सीखने की बात कही।इससे पूर्व उन्होंने कालेज के मेघावी छात्रों को प्रमाण पत्र व स्मृति चिन्ह प्रदान किया।वार्षिक उत्सव के दौरान कालेज के छात्राओं द्वारा अनेक लोग गीतों पर नृत्य प्रस्तुत किया गया।कार्यक्रम में छात्राओं ने कर्मा,छत्तीसगढ़ी,धार्मिक व देशभक्ति गीतों पर नृत्य प्रस्तुत किये।इस दौरान मंडल अध्यक्ष बालमुकुंद चंद्रवंशी,कालेज के अध्यक्ष परषोत्तम निर्मलकर, हायर सेकंडरी स्कूल के अध्यक्ष दिनेश मिश्रा, ध्वजा राम चन्द्राकर,रामस्वरूप साहू,कृष्णा चन्द्राकर,शिवकुमार  चंद्रवंशी,महेंद्र धृतलहरे, सरपंच हरेंद्र चन्द्राकर, उपसरपंच बाबा खान,हरेंद्र राजपूत, महेश्वर साहू,नीलेश गुप्ता,राजू,हरीश चंद्रकार सहित जनप्रतिनिधि ,ग्रामीण व छात्र-छत्राएँ उपस्थित थी।