पाटन। सेवा सहकारी समिति जमराव का वार्षिक आमसभा दिन मंगलवार को सम्पन्न हुआ जिसमें सेवा सहकारी समिति जमराव का आय ब्यय की जानकारी दिया गया। इस कार्यक्रम में उपस्थित किसानों को कृषि संबंधी जानकारी दिया गया एवं किसानों के लिए किसान कुटीर एवं खाद गोदाम बनाए जाने की जानकारी दिया गया तथा उपस्थित किसानों के समस्या का समाधान किया गया।


इस कार्यक्रम में सेवा सहकारी समिति जमराव के अध्यक्ष डा बी आर साहू, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक शाखा झीट के मैनेजर योगेश साहू, प्रबंधक सी के चन्द्राकार, सेवा सहकारी समिति जमराव के आपरेटर पोखन सोनकर, मनोज साहू सरपंच महुदा सेक्टर प्रभारी युगल किशोर साहू एवं कृषक गण सोहन सोनकर घुघवा, बसंत साहू जमराव, बोधी साहू चित्र कुमार साहू, द्वारका सोनकर, कृष्ण कुमार सोनकर,दुकलहा साहू,समलिया साहू, मंशा सोनकर राधेलाल साहू रमन साहू तथा महुदा, जमराव के अन्य किसान उपस्थित थे।






